Mewar Politics https://www.mewarpolitics.com Political News of Mewar Sat, 08 Jun 2024 05:08:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://www.mewarpolitics.com/wp-content/uploads/2021/02/cropped-fav-mewar-32x32.png Mewar Politics https://www.mewarpolitics.com 32 32 मुख्यमंत्री आज उदयपुर मेंमहाराणा प्रताप जयंती समारोह के उद्घाटन समारोह में करेंगे शिरकत https://www.mewarpolitics.com/chief-minister-in-udaipur-today-will-attend-the-inauguration-ceremony-of-maharana-pratap-jayanti-celebrations/ https://www.mewarpolitics.com/chief-minister-in-udaipur-today-will-attend-the-inauguration-ceremony-of-maharana-pratap-jayanti-celebrations/#respond Sat, 08 Jun 2024 05:06:20 +0000 https://www.mewarpolitics.com/?p=1226

उदयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर उदयपुर आएंगे।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा शनिवार शाम 4 बजे जयपुर से वायुयान से रवाना होकर शाम 5 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 5.10 बजे रवाना होकर 5.45 बजे प्रताप गौरव केंद्र उदयपुर पहुंच कर महाराणा प्रताप जयंती उद्घटान समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री रात 8.45 बजे डबोक के लिए तथा रात 9.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

]]>
https://www.mewarpolitics.com/chief-minister-in-udaipur-today-will-attend-the-inauguration-ceremony-of-maharana-pratap-jayanti-celebrations/feed/ 0
कोर कमेटी की बैठक के बाद गहलोत और जोशी ने 7 गारंटियों की घोषणा, डॉ.सीपी बोले- हमारा विचार देश को भविष्य के लिए तैयार करने वाला है। https://www.mewarpolitics.com/gehlot-and-joshi-announced-7-guarantees/ https://www.mewarpolitics.com/gehlot-and-joshi-announced-7-guarantees/#respond Fri, 27 Oct 2023 13:45:25 +0000 https://www.mewarpolitics.com/?p=1210

जयपुर/नाथद्वारा. राजस्थान कांग्रेस कोर कमेटी के वॉर रूम में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में डॉ.सीपी जोशी भी मौजूद रहे। कोर कमेटी की बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत,डॉ. सीपी जोशी ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर 7 गारंटियों की घोषणा की, जिसमें महिला मुखिया गृहिणी को हर साल 10 हज़ार रू,
2 रुपए प्रति किलो गोबर ख़रीद,सरकारी कॉलेज के पहले साल के स्टूडेंट्स को लैपटॉप/टेबलेट फ्री,15 लाख का आपदा राहत फ्री बीमा की गारंटी,हर स्टूडेंट को अंग्रेज़ी मीडियम शिक्षा की गारंटी,प्रदेश के 1.04 करोड़ परिवारों के लिए 500 रू में सिलेंडर,सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस कानून लाने की घोषणा शामिल है। विपक्ष द्वारा अंग्रेजी शिक्षा को गुलामी की मानसिकता बताने पर सीपी जोशी ने कहा कि देश का निर्माण भविष्य के लिए किया जाता है।
अतीत पर हमें गर्व है,भविष्य का निर्माण करने के लिए दुनिया में जो बदलाव हो रहा है उस बदलाव में अंग्रेजी की जानकारी बहुत जरूरी है।ग्लोबल आईटी का जो प्रभाव है, उस प्रभाव से यहाँ की पीढ़ियों के बच्चे वंचित रहे। यह विचार जिन लोगों का है, उन लोगों का देश का निर्माण करने का विचार नहीं है। हमारी पार्टी का विचार है, देश को आगे की भविष्य की चुनौतियों के लिए नई पीढ़ी को तैयार करना। उसके लिए हम महसूस करते हैं कि अंग्रेजी की जानकारी होना बहुत आवश्यक है।
नीति बनाने के लिए लंबी और भविष्य की सोच चाहिए। हमें कहते हुए गर्व है कि हमारी पार्टी को अवसर मिला है। 21 वी सदी की कल्पना जब राजीव गांधी ने की थी, तब किसी ने कल्पना की थी हिन्दुस्तान कैसा बनेगा। हमारे देश के नौजवान प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कल्पना की थी वो आज दुनिया में साकार हो रहा है। हमारे देश में आईआईटी की स्थापना हमने की। सिलिकॉन वैली में जो क्रांति हुई उसके लीड हमने की। यदि पंडित जवाहरलाल नेहरू आईआईटी की स्थापना नहीं करते, राजीव गांधी 21 वीं सदी की कल्पना नहीं करते तो देश आज दुनिया में जीडीपी की जिस दर से आगे बढ़ रहा है, वह आगे नहीं बढ़ पाता।

]]>
https://www.mewarpolitics.com/gehlot-and-joshi-announced-7-guarantees/feed/ 0
कला महाविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर छात्र नेता बैठे भूख हड़ताल पर https://www.mewarpolitics.com/student-leader-sat-on-hunger-strike-for-various-demands-in-arts-college/ https://www.mewarpolitics.com/student-leader-sat-on-hunger-strike-for-various-demands-in-arts-college/#respond Thu, 03 Aug 2023 16:15:20 +0000 https://www.mewarpolitics.com/?p=1200

उदयपुर. कला महाविद्यालय छात्र नेता समीर मेघवाल के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन को विभिन्न मांगों के संदर्भ में गुरूवार को ज्ञापन सौंपा। उक्त मांगों के लिए निर्णय होने तक समीर मेघवाल एवं देवेंद्र सिंह राठौड़ अनिश्चित काल के लिए प्रशासनिक भवन के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कला महाविद्यालय में विश्वविद्यालय की समस्याओं के लिए विद्यार्थी सेवा केंद्र की स्थापना की जाएं। महाविद्यालय में बाहरी छात्रों के आने पर रोक।

यूजी द्वित्तीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष एवं पीजी तृतीय सेमेस्टर के छात्रों को प्रवेश एवं परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी को जमा करने की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। विश्वविद्यालय परिसर के ई-रिक्शा पुनः सुचारू रूप से प्रारंभ करें। सभी प्रकार की परीक्षाओं की तिथियां को सत्र की शुरुआत में ही घोषित किया जाए एवं परिणाम की तिथियों के लिए एक नीति बनाई जाए, जिससे सभी पाठ्यक्रमों की परिणाम समय बद तरीके से घोषित हो सके। इन सभी मांगों की पूर्ति नहीं होने तक देवेंद्र सिंह राठौड़ एवं समीर मेघवाल भूख हड़ताल जारी रखेगे। प्रदर्शन के दौरान कई छात्र मौजूद रहे, जिनमें भूख हड़ताल पर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ एवं छात्र नेता समीर मेघवाल इसके अलावा महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेश खटीक,पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह देवड़ा महाविद्यालय, उपाध्यक्ष रोहित पुरोहित ,महाविद्यालय महासचिव गोमाराम जाट आदि कई छात्र मौजूद है।

]]>
https://www.mewarpolitics.com/student-leader-sat-on-hunger-strike-for-various-demands-in-arts-college/feed/ 0
राजसमंद जिले में नाथद्वारा सबसे ज्यादा मतदाता वाली विधानसभा, जिले में 911800 मतदाता पंजीकृत,एकीकृत मतदाता सूचियों का हुआ अंतिम प्रकाशन https://www.mewarpolitics.com/nathdwara-assembly-with-the-largest-number-of-voters-in-rajsamand-district/ https://www.mewarpolitics.com/nathdwara-assembly-with-the-largest-number-of-voters-in-rajsamand-district/#respond Thu, 05 Jan 2023 15:13:31 +0000 https://www.mewarpolitics.com/?p=1195
बैठक में एडीएम रामचरण शर्मा मतदाता सूचियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए

राजसमंद. जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन सम्बन्ध में गुरूवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचरण शर्मा ने मतदाता सूचियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही समस्त चारों ईआरओ के द्वारा मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के पश्चात् अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
एडीएम  रामचरण शर्मा बताया कि अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में पुरुष मतदाता 4,66,996 तथा महिला मतदाता 4,44,804 हैं। इस प्रकार जिले में कुल मतदाता  9,11,800 हैं तथा लिंगानुपात 952 हैं।

राजसमंद जिले में सबसे ज्यादा मतदाता नाथद्वारा विधानसभा में

राजसमंद जिले की चारों विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदाता नाथद्वारा विधानसभा में है। दूसरे सबसे ज्यादा मतदाता राजसंमद विधानसभा में है। तीसरे सबसे ज्यादा मतदाता भीम विधानसभा है। सबसे कम मतदाता कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में है। जानिए विधानसभा वार मतदाताओं के आंकड़े नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 235720 है। जिसमें पुरुष मतदाता 1,21,199 तथा महिला मतदाता 1,14,521 है। राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 227931 है। जिसमें पुरुष मतदाता 1,15,781 तथा महिला मतदाता 1,12,150 है। भीम विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 225081 है। जिसमें पुरुष मतदाता 1,15,236 तथा महिला मतदाता 1,09,845 है। वहीं कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 223068 है। जिसमें पुरुष मतदाता 1,14,780 तथा महिला मतदाता 1,08,288 है।

इस अवसर पर एडीएम रामचरण शर्मा   ने मतदाताओं से वोटर हेल्पलाइन ऐप अवश्य डाउनलोड करने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की। बैठक में इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधि व निर्वाचन से जुडे कार्मिक मौजूद रहे।

]]>
https://www.mewarpolitics.com/nathdwara-assembly-with-the-largest-number-of-voters-in-rajsamand-district/feed/ 0
दुष्यंत ने भारत जोड़ो यात्रा में मिलाए राहुल गांधी के संग कदम https://www.mewarpolitics.com/dushyant-matches-foot-steps-of-rahul-gandhi-in-bharat-jodo-yatra/ https://www.mewarpolitics.com/dushyant-matches-foot-steps-of-rahul-gandhi-in-bharat-jodo-yatra/#respond Mon, 19 Dec 2022 09:57:02 +0000 https://www.mewarpolitics.com/?p=1192
भारत जोड़ा यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से चर्चा करते दुष्यंत।

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में बस्सी निवासी यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष केन्द्र दुष्यंतराज सिंह चुण्डावत को भी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के संग कदम से कदम मिलाने का अवसर मिला।इस मौके पर दुष्यंत ने राहुल गांधी को बताया कि यह यात्रा एकता और संगठित रहने का संदेश देने वाली है। यह संदेश सबसे पहले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी के युद्ध के समय दिया था। सरकार ने विकास, अर्थव्यवस्था, रोजगार, किसान, शिक्षा के मुद्दे को छोड़कर सम्प्रदायिक माहौल खड़ा कर दिया है। इस यात्रा का संदेश पूरे देश में एकता भाईचारे का माहौल बन रहा है। दुष्यंत ने चित्तौडग़ढ़ व मेवाड़ की राजनीति व मेवाड़ मे चुनाव समीकरण को लेकर चर्चा की।

]]>
https://www.mewarpolitics.com/dushyant-matches-foot-steps-of-rahul-gandhi-in-bharat-jodo-yatra/feed/ 0
सर्दी में सियासी पारा बढ़ाया : लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की https://www.mewarpolitics.com/lakshyaraj-singh-mewar-now-pays-courtesy-call-to-up-cm-yogi-adityanath/ https://www.mewarpolitics.com/lakshyaraj-singh-mewar-now-pays-courtesy-call-to-up-cm-yogi-adityanath/#respond Sun, 18 Dec 2022 07:16:16 +0000 https://www.mewarpolitics.com/?p=1188 डेढ़ माह में लक्ष्यराज की राज्यपाल मिश्र, गृहमंत्री डॉ. मिश्र, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनियां, केंद्रीय मंत्री मेघवाल, डॉ. बालियान, बघेल से मुलाकात

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ/उदयपुर. मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने शनिवार को लखनऊ स्थित सीएम हाउस में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई करीब एक घंटे की इस मुलाकात ने सर्दी के इस मौसम में सियासी पारा चढ़ा दिया है। लक्ष्यराज सिंह ने सीएम योगी को वीर भूमि मेवाड़ आने का न्यौता दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। लक्ष्यराज सिंह की पिछले डेढ़ माह में राज्यपाल कलराज मिश्र, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से मुलाकात की सियासी गलियारों में चर्चा चल रही है। हालांकि लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने इन सभी मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बताया है।

]]>
https://www.mewarpolitics.com/lakshyaraj-singh-mewar-now-pays-courtesy-call-to-up-cm-yogi-adityanath/feed/ 0
चुनाव के नतीजे बताएंगे कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा कितनी सफल -रशीद किदवई https://www.mewarpolitics.com/election-results-will-show-how-successful-rahuls-bharat-jodo-yatra-is-rashid-kidwai/ https://www.mewarpolitics.com/election-results-will-show-how-successful-rahuls-bharat-jodo-yatra-is-rashid-kidwai/#respond Thu, 15 Dec 2022 05:01:09 +0000 https://www.mewarpolitics.com/?p=1177
मशहूर पत्रकार एवं प्रख्यात लेखक रशीद किदवई और रिद्धिमा जोशी

उदयपुर. मशहूर पत्रकार एवं प्रख्यात लेखक रशीद किदवई ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल होगी या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी कैसा प्रदर्शन करती है? सोशल मीडिया भ्रम पैदा करता है। अब भी व्यापक जनसंपर्क के लिए पुराने तरीके अपनाए जा रहे हैं, जैसे नेताओं द्वारा यात्राएं करना। किदवई बुधवार को होटल रेडिशन ब्लू में प्रभा खेतान के अहसास वुमन उदयपुर के बैनर तले साहित्यिक कार्यक्रम ‘कलम’ में रिद्धिमा जोशी से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा और प्रशांत किशोर की बिहार में यात्रा के उदाहरण लिए जा सकते हैं। मशहूर पत्रकार एवं प्रख्यात लेखक रशीद किदवई ने बताया कि इंदिरा गांधी के आपातकाल लगाने से उनकी तानाशाह वाली छवि बनी लेकिन इंदिरा गांधी का एक सॉफ्ट एवं संवेदनशील चेहरा भी था। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि इंदिरा गांधी कहीं भी जाती थी तो अपने स्टाफ के लिए खाने के प्रबंध के बारे में पहले चिंता करती थी। राशिद किदवई ने सोनिया गांधी की आत्मकथा लिखी है। उन्होंने बताया कि इस आत्मकथा के लेखन के लिए वे कैंब्रिज तक गए। सोनिया गांधी एवं राजीव गांधी की मुलाकात कैंब्रिज के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। एक अखबार में 1965 में इंदिरा गांधी के साथ राजीव गांधी की फोटो छपने तक सोनिया गांधी को यह मालूम नहीं था कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री के पुत्र हैं। अपनी पुस्तक भारत के प्रधानमंत्री के बारे में बात करते हुए राशिद किदवई ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्रियों के कार्यकालों की तुलना नहीं की जा सकती। सभी प्रधानमंत्रियों के सामने परिस्थितियां अलग अलग रही। कुछ प्रधानमंत्रियों को लंबे समय तक शासन करने का मौका मिला वहीं कुछ प्रधानमंत्रियों का शासनकाल काफी छोटा रहा। उन्होंने कहा कि जिन प्रधानमंत्रियों का छोटा कार्यकाल रहा उन्होंने भी बेहतर काम करने की कोशिश की। शास्त्री जी के आह्वान पर लोगों ने एक वक्त का खाना छोड़ दिया था। सभी प्रधानमंत्रियों की मंशा साफ थी। यह कहना गलत होगा कि भारत के किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा कुछ किया जिसे राष्ट्रहित में नहीं कहा जा सकता।
उन्होंने चुनावों में तकनीक के प्रयोग के बारे में बताया कि चुनावों में सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ा है वहीं फेसबुक जैसी कंपनियों पर विश्व भर में सवाल भी उठे हैं। सोशल मीडिया भ्रम पैदा करता है। अब भी व्यापक जनसंपर्क के लिए पुराने तरीके अपनाए जा रहे हैं, जैसे नेताओं द्वारा यात्राएं करना। इसमें राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा और प्रशांत किशोर की बिहार में यात्रा के उदाहरण लिए जा सकते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों के अलग-अलग मत हो सकते हैं। कुछ लोग तर्क दे सकते कि भारत को पहले से ही जुड़ा हुआ है। वहीं कुछ लोग यह कह सकते हैं कि भारत को धर्म और जाति के आधार पर जोड़े जाने की आवश्यकता है। भारत जोड़ो यात्रा सफल होगी या नहीं यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी कैसा प्रदर्शन करती है।
भारत में राजनीति के भविष्य पर बोलते हुए रशीद किदवई ने कहा कि भारतीय राजनीति का भविष्य कठिन है। भारत में इंग्लैंड की वेस्ट्मिन्स्टर को अपनाया। इंग्लैंड में राजनीतिक मर्यादा का जिस तरह पालन किया जाता है वैसा भारत में देखने को नहीं मिलता। कार्यक्रम अहसास वूमन की श्रद्धा मुर्डिया, स्वाति अग्रवाल,रिद्धिमा जोशी सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

स्वाति अग्रवाल, डॉ फराह किदवई,रशीद किदवई और श्रद्धा मुर्डिया
]]>
https://www.mewarpolitics.com/election-results-will-show-how-successful-rahuls-bharat-jodo-yatra-is-rashid-kidwai/feed/ 0
दूसरे विश्व युद्ध के बाद बनी वैश्विक संस्थाओं में विकासशील देशों की आवाज हुई अनसुनी, अब 4 सालों तक जी-20 का नेतृत्व करेंगे विकासशील देश -मुक्तेश परदेशी https://www.mewarpolitics.com/voice-of-developing-nations-unheard-in-post-war-global-institutions-now-g20-will-be-led-by-developing-countries-for-4-years/ https://www.mewarpolitics.com/voice-of-developing-nations-unheard-in-post-war-global-institutions-now-g20-will-be-led-by-developing-countries-for-4-years/#respond Wed, 07 Dec 2022 06:45:42 +0000 https://www.mewarpolitics.com/?p=1173
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सचिव और G-20 के ऑपरेशन हैड मुक्तेश परदेशी

मनीष कोठारी . उदयपुर. दूसरे विश्व युद्ध के बाद बनी वैश्विक संस्थाओं में विकासशील देशों की आवाज हुई अनसुनी, अब 4 सालों तक जी-20 का नेतृत्व करेंगे विकासशील देश। ये बात भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सचिव और G-20 के ऑपरेशन हैड मुक्तेश परदेशी ने कहीं। वे मंगलवार को लीला पैलेस स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से मुखातिब हुए। मुक्तेश परदेशी ने कहा G-20 एक ऐसा मंच है जहां ग्लोबल साउथ के मुद्दों एवं चिंताओं को आवाज मिलती है। हर देश यह चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय एवं वैश्विक संस्थाओं में लिए जाने वाले निर्णयों में उनकी भी भागीदारी हो, उनकी चिंताओं को भी समझा जाए। लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनी संस्थाओं जैसे पी5, जी-7, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में ग्लोबल साउथ की आवाज इतनी मुखर नहीं रही। जी-20 के इतिहास में यह पहला अवसर है जब ग्लोबल साउथ के 4 देश लगातार 4 साल तक जी20 की अध्यक्षता करेंगे। 2022 में इंडोनेशिया ने अध्यक्षता की। 2023 का शिखर सम्मेलन भारत के अध्यक्षता में होगा, फिर 2024 में ब्राज़ील और 2025 में दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में G-20 शिखर सम्मेलन आयोजित होंगे। आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि G-20आम तौर पर आर्थिक एवं वित्तीय मामलों पर चर्चा का मंच है। आतंकवाद एवं काउंटरटेररिज्म से जुड़े मामलों पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा होती है।
उदयपुर में G-20 की शेरपा बैठक में सांस्कृतिक कूटनीति का अपना महत्व है। शेरपाओं के लिए राजस्थान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत राजस्थानी भोजन के परिणामस्वरूप राजस्थानी संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

क्या है ग्लोबल साउथ

सामाजिक-आर्थिक विशेषताओं एवं राजनीतिक संस्कृति के आधार पर समूचे विश्व को ग्लोबल नॉर्थ एवं ग्लोबल साउथ में विभाजित किया जाता है।
ग्लोबल साउथ एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल अक्सर लैटिन अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और ओशिनिया के क्षेत्रों की पहचान करने के लिए किया जाता है।
दूसरे शब्दों में कहें तो ग्लोबल साउथ में वे देश सम्मिलित हैं उत्तरी अमेरिका एवं यूरोप महाद्वीप की परिधि से बाहर है।
ग्लोबल साउथ की अवधारणा का प्रयोग आमतौर पर अंतर सरकारी संगठनों में विकास के मुद्दों पर चर्चा के दौरान किया जाता है। ग्लोबल साउथ में अधिकांश ऐसे देश आते हैं जो आर्थिक रूप से विकासशील एवं राजनीतिक रूप से बेहतर स्थिति में नहीं है। इन देशों पर पूंजीवादी आर्थिक नीतियों का नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इनमें अधिकांश देश निम्न आय वर्ग के हैं। शीत युद्ध की समाप्ति के बाद जिन देशों को तृतीय विश्व के देश कहा जाता था उन्हें कि ग्लोबल साउथ कहा जाने लगा।

]]>
https://www.mewarpolitics.com/voice-of-developing-nations-unheard-in-post-war-global-institutions-now-g20-will-be-led-by-developing-countries-for-4-years/feed/ 0
भारतीय शेरपा अमिताभ, सीएस उषा, लक्ष्यराज सिंह के साथ जी-20 और अतिथि देशों के शेरपा-राजनयिकों ने फोटोग्राफी करा आभार व्यक्त किया https://www.mewarpolitics.com/indian-sherpa-amitabh-cs-usha-lakshyaraj-singh-along-with-g-20-and-sherpa-diplomats-of-guest-countries-expressed-gratitude-by-doing-photography/ https://www.mewarpolitics.com/indian-sherpa-amitabh-cs-usha-lakshyaraj-singh-along-with-g-20-and-sherpa-diplomats-of-guest-countries-expressed-gratitude-by-doing-photography/#respond Wed, 07 Dec 2022 04:56:20 +0000 https://www.mewarpolitics.com/?p=1169

उदयपुर. भारत की अध्यक्षता में चल रहे जी-20 शेरपा मीटिंग के तीसरे दिन मंगलवार की रात सिटी पैलेस के ऐतिहासिक माणक चौक में ‘सर्वेशं भारतः‘ थीम पर सांस्कृतिक संध्या हुईं। इसमें भारत के शेरपा अमिताभ कांत, राजस्थान की सीएस उषा शर्मा, मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, निवृत्ति कुमारी मेवाड़ की विशेष मौजूदगी रही। सांस्कृतिक संध्या के दौरान शेरपा अमिताभ, राजस्थान की सीएस उषा और लक्ष्यराज सिंह के साथ जी-20 और अतिथि देशों के सभी शेरपा-राजनयिकों ने फोटोग्राफी करवाई और मेवाड़ का आभार व्यक्त किया।

]]>
https://www.mewarpolitics.com/indian-sherpa-amitabh-cs-usha-lakshyaraj-singh-along-with-g-20-and-sherpa-diplomats-of-guest-countries-expressed-gratitude-by-doing-photography/feed/ 0
G20 के अध्यक्ष के रूप में भारत बनेगा ग्लोबल साउथ की आवाज – अमिताभ कांत https://www.mewarpolitics.com/india-will-become-the-voice-of-global-south-in-its-g20-presidency-amitabh-kant/ https://www.mewarpolitics.com/india-will-become-the-voice-of-global-south-in-its-g20-presidency-amitabh-kant/#respond Tue, 06 Dec 2022 04:33:57 +0000 https://www.mewarpolitics.com/?p=1160
भारत के शेरपा अमिताभ कांत

मनीष कोठारी.उदयपुर. पहली बार भारत की अध्यक्षता में G20 शेरपा बैठक उदयपुर के दरबार हॉल में शुरू हुई । भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि भारत G20 अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका का उपयोग करते हुए ग्लोबल साउथ की आवाज बन कर सर्वाधिक जरूरतमंदों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर प्रकाश डालने की भारत की जिम्मेदारी को रेखांकित किया। भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के ध्येय वाक्य एवं थीम के बारे में बताया। वर्ष 2023 में भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन का ध्येय वाक्य वसुदेव कुटुंबकम तथा थीम एक पृथ्वी, एक परिवार एवं एक भविष्य है। कांत ने बताया कि यह ध्येय वाक्य भारत की प्राचीन सभ्यता एवं उपनिषदों से लिया जिनमें मनुष्य, जीव जंतु, पौधे तथा जीवाणु को आपस में एक दूसरे से संबंधित बताया गया है।
इसके बाद अमिताभ कांत ने G20 में भारत की प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत की प्राथमिकताओं में समावेशी वृद्धि की गति को बढ़ाना, सतत विकास लक्ष्य विशेषकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य की प्रगति को तेज करना, हरित विकास, जलवायु वित्तपोषण एवं लाइफ, तकनीकी ट्रांसफॉरमेशन, डिजिटल सार्वजनिक आधारभूत ढांचा, 21वीं सदी की बहू पक्षी संस्थाएं आदि प्रमुख प्राथमिकताएं शामिल हैं। इसके अलावा भारत की प्राथमिकता में 3F यानी फूड, फ्यूल और फर्टिलाइजर है। इस सूची में महिलाओं के नेतृत्व में विकास के पहलू को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
भारत सतत विकास लक्ष्यों पर तीव्र प्रगति पर एजेंडे को G20 के सेंटर स्टेज पर लाएगा। हम हमारी प्रमुख प्राथमिकताओं को विकास पर कार्य समूह में आगे ले जाएंगे। इन प्राथमिकताओं में लाइफ को प्रोत्साहन देना तथा विकास के लिए डाटा सम्मिलित है।

भारत के शेरपा अमिताभ कांत


इसके अलावा अमिताभ कांत ने G20 शिखर सम्मेलन के लिए कार्यरत विभिन्न कार्य समूह में होने वाली चर्चाओं के मुख्य बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला। अमिताभ कांत ने बताया कि व्यापार एवं निवेश पर कार्य समूह में प्रतिरोधी वैश्विक वैल्यू चैन, मध्यम एवं लघु उद्यमों का वैश्विक अर्थव्यवस्था में एकीकरण तथा वृद्धि एवं समृद्धि के लिए व्यापार जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। विकास पर कार्य समूह में विकास के लिए डाटा, पर्यावरण के लिए जीवन शैली जैसे मुद्दों पर फोकस रहेगा।

वैश्विक कौशल अंतराल की समस्या का समाधान, सामाजिक सुरक्षा के लिए सतत वित्तीयन, गिग एवं प्लेटफार्म अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे मसलों पर रोजगार पर कार्य समूह में विचार विमर्श होगा।
पर्यटन पर कार्य समूह में ग्रीन टूरिज्म, पर्यटन क्षेत्र के लिए डिजिटाइजेशन, पर्यटन के लिए आवश्यक कौशल एवं पर्यटन क्षेत्र के मध्यम एवं लघु उद्यम आदि विषयों पर बातचीत होगी।
कृषि पर कार्य समूह में खाद्य सुरक्षा एवं पोषण को बढ़ाने, क्लाइमेट स्मार्ट अप्रोच के साथ खेती-बाड़ी करने, कृषि क्षेत्र के लिए प्रौद्योगिकी एवं डिजिटाइजेशन जैसे मुद्दों पर मंथन होगा।
इसके अलावा कुछ कार्य समूह स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति एवं एनर्जी ट्रांजिशन पर काम करेंगे। स्वास्थ्य पर काम करने वाले कार्य समूह में हेल्थ इमरजेंसी के लिए तैयारियां, रोकथाम एवं प्रतिक्रिया पर चर्चा होगी। वहीं शिक्षा पर बने कार्य समूह में आधारभूत साक्षरता एवं अंक ज्ञान, रिसर्च एवं इनोवेशन को मजबूत करने जैसे मसलों पर चर्चा होगी।
संस्कृति पर कार्य समूह में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संस्कृति के संरक्षण में सूचना एवं कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर बात होगी।

]]>
https://www.mewarpolitics.com/india-will-become-the-voice-of-global-south-in-its-g20-presidency-amitabh-kant/feed/ 0